Thursday, November 26, 2009

दुबे बने रांची गए न्यूज़ - ११ के पत्रकार

झारखण्ड मैं चुनावी सरगर्मी के बीच चैनल खोलने की होड़ मची है। अभी रांची से शुरू हुआ न्यूज़ - ११ में दिल्ली से लेकर दूसरे जगह पर काम कर रहे पत्रकार मोटी salary की लालच में रांची में इस चैनल से जुड़ गए। चैनल ऑन एयर भी हो गया है। मगर २ महीने बीतने को है लेकिन अभी तक salary नहीं मिली है.चैनल से जुड़े पत्रकार अब मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। प्रबंधन की और से कोई सार्थक जबाब नहीं मिलते देख कई पत्रकार अब दूसरे चैनल नौकरी के लिए बातचीत भी शुरू कर दिया है। कई ने नाम नहीं छपने की शर्त पर बताया की मत पूछो हाल की , salary नहीं मिलने से परेशानी में फंस गए हैं। इस चैनल में सहारा, साधना से लेकर कई चैनल, अख़बार को अलविदा कह चुके लोग जुड़े हैं। कहा जाता है की मधु कोड़ा की अचल सम्पति इस चैनल में लगी है.चैनल लंच होने से पहले चर्चा में रहा है । अब salary नहीं मिलने से चैनल के कर्मियों बेचेनी है। शुरुआत में ही वितीय संकट से पत्रकार हैरान और हताशा में दिख रहे है। इस सबके बीच रांची से नया न्यूज़ चैनल लाँच की तैयारी चल रही है। इसके करता- धर्ता धनबाद के डॉ विकास हजरा हैं। रांची से इसके पहले चैनल -३६५ लौंच हो चुका है जो विवादों में रहा है।इनके चैनल प्रमुख अमल जैन को जेल भी जन पड़ा था। अब जमानत पर हैं।

साधना न्यूज़ -उत्तरांचल हिमाचल चैनल होंगे लॉंच

साधना न्यूज़ का एक और क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल उत्तराखंड -हिमाचल लॉंच होना जा रहा है ! हिमालय के वादियों मैं साधना न्यूज़ अगले महीने टेस्ट सिग्नल पर जाने की तैयारी मैं। जानकारी के मुताबिक चैनल की तैयारी अन्तिम चरण मैं है। मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़ और बिहार -झारखण्ड मैं धमाका करने के बाद साधना का उत्तराखंड-हिमाचल तीसरा न्यूज़ चैनल होगा। चैनल मैं स्टाफ की भरती प्रक्रिया अन्तिम चरण मैं है. २००९ के पहले महीने मैं पुरे दमखम के साथ चैनल दिखने लगने की सम्भावना है। साधना न्यूज़ के निदेशक बरिष्ठ पत्रकार प्रभात डबराल हैं। साधना का धार्मिक चैनल अब दिश टीवी पर भी आ गया है।

Monday, November 23, 2009

गुंजन सिन्हा बने मौर्या टीवी हेड

पटना से लॉंच होनेवाले पहला टीवी चॅनेल मौर्या में भारी बदलाव होने की खबर है.प्रकाश झा के इस चॅनेल को चलाने की ज़िम्मेवारी अब गुंजन सिन्हा संभालने जा रहे हैं.गुंजन सिन्हा इसके पहले ई टीवी बिहार को बिहार में लॉंच करा चुके हैं. बाद में श्री सिन्हा को रमोजी फिल्म सिटी चार हिन्दी क्षत्रिय चॅनेल का हेड बनाए गये।पिच्छले १ साल से श्री सिन्हा अलीगढ़ में विश्वविद्यालय में अध्यापन सा जुड़े थे. नवभारत टाइम्स पटना मैके सीनियर पत्रकार रह चुके सिन्हा के सामने मौर्या को बिहार में कड़ी चुनोती मिलेगी. बिहार झारखंड में पहले से ई टीवी,सहारा और साधना चॅनेल में टक्कर चल रही है.मौर्या टीवी से जुड़ने की खाबर पर गुंजन सिन्हा ने बतया की में मौर्या को बहतेर बनाने का प्रयास करूँगा. न्यू टीम बनाए जाने है. इसके पहले सुजीत झा कमान संभाल रहे थे. पुराने सभी लोगो पर गाज गिर सकती हैं. गुंजन सिन्हा के साथ मुकेश कुमार के भी जुड़ने की खबर है.

Tuesday, November 3, 2009

मेरी बात

मीडिया का चेहरा बदल सा गया है.आम लोगों की नज़र मैं बर्तमान मैं मीडिया की छवि पर सवाल उठ रहा है .हमारी कोशिश रहेगी की , निष्पक्ष लिखूं।
धन्यवाद
आपका

किशोर कुमार सिंह , पत्रकार ,दिल्ली